फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six people injured in two road accidents.

Faridabad News: दो सड़क हादसों में छह लोग घायल

Wed, 07 Oct 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in two road accidents.
अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अलग-अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सेक्टर-12 में सामने से आई कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी, जबकि संजय कॉलोनी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन अक्तूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे न्यू भूड़ कॉलोनी निवासी प्रवीन बिजला अपनी मां राजवंती देवी और मामी अनीता देवी के साथ कार से सेक्टर-9 की ओर जा रहे थे। आरोप है कि सेक्टर-12 में इंडियन ऑयल के सामने सामने से आ रही कार के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीन, राजवंती देवी और अनीता देवी घायल हो गए। तीनों को राहगीरों ने पार्क अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन के अनुसार, हादसे के बाद दो दिन तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चलती रही, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने छह अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार नंबर के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर
छह अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे संजय कॉलोनी में ओम सिद्धि विनायक अस्पताल के पास बाइक सवार आशीष, सोनम और विशाल बल्लभगढ़ की ओर जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आशीष के पिता धर्मेंद्र की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने छह अक्तूबर को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed