फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The friend who pushed her from the selfie point was a friend of 12 years.

Faridabad News: सेल्फी प्वाइंट से धक्का देने वाले दोस्त से 12 साल की थी दोस्ती

Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The friend who pushed her from the selfie point was a friend of 12 years.
सिरोही गांव में नाबालिग को पहाड़ी से धक्का देने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिरोही गांव में 17 वर्षीय राजकुमार को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी जान लेने का आरोपी मुफीद उसका करीब 12 साल पुराना दोस्त था। दोनों पड़ोसी थे और लंबे समय से साथ उठते-बैठते थे। पुलिस के अनुसार, चार अक्तूबर की शाम दोनों पहाड़ी पर गए थे। राजकुमार वहां सेल्फी ले रहा था। मोबाइल में ली गई फोटो मुफीद को पसंद आई तो उसने राजकुमार से मोबाइल मांगा। राजकुमार ने मोबाइल देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मुफीद ने उसे 72 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का दे दिया। नीचे पत्थरों के बीच गिरने से राजकुमार की मौत हो गई।


राज खुलने पर आरोपी मुफीद की निशानदेही पर मंगलवार रात झील से करीब 200 मीटर दूर पत्थरों के बीच राजकुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। राजकुमार का परिवार पिछले 20 साल से सिरोही गांव में किराये के मकान में रह रहा था। परिवार मूलरूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है। पिता गौरेलाल चिनाई मिस्त्री हैं। राजकुमार के तीन बड़े भाई संजय, करण और अर्जुन और एक छोटा भाई वेद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed