फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man accused of raping two elderly women arrested

Faridabad News: दो बुजुर्ग महिलाओं से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Man accused of raping two elderly women arrested
घर छोड़ने का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र में दो बुजुर्ग महिलाओं को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाने और सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी सौरभ निवासी न्यू भारत कॉलोनी को पुलिस ने कर लिया। पुलिस के अनुसार, 18 और 19 सितंबर को लगातार दो वारदातें हुई थीं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पैदल जा रही अकेली बुजुर्ग महिलाओं को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर लिफ्ट देता था। इसके बाद उन्हें सुनसान खेत में ले जाता था। आरोप है कि वहां महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करता था और बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद मौके से भाग जाता था।
विज्ञापन


15 दिन तक तलाश के बाद पकड़ में आया
पुलिस के अनुसार, दोनों वारदातों के बाद आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। बाइक और आरोपी की गतिविधियों से जुड़े सुराग जुटाए गए। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर उसकी पहचान की गई और करीब 10 से 15 दिन की जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य साक्ष्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed