फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

बहन के प्रेमी को पकड़ने में नदी में कूदे भाई का शव बरामद

Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। नाबालिग बहन को अगवा करने वाले आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने के प्रयास में चौका नदी में डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। मृतक के पिता ने युवक व महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

दरअसल सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के कढ़ाई गांव निवासी सोनू रविवार की रात अपनी बहन के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी को अगवा कर गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने दोनों को खोज निकाला। जिन्हें देखकर युवक व लड़की भाग खड़े हुए। परिवार के लोगों ने दोनों को दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर लड़की को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी युवक भागता रहा। भाग रहे युवक को लड़की के सगे भाई ने दौड़ाया तो वह नदी में कूद गया था।
विज्ञापन

पीछा करते हुए लड़की का भाई भी चौका नदी में कूद गया, लेकिन वह तैर न पाने की वजह से नदी में डूब गया था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को सुबह नदी में डूबे लड़की के भाई के शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में लड़की के पिता ने आरोपी युवक सोनू व उसके बहनोई के साथ ही लड़की भगाने में मदद करने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रही है।
एसओ सुरेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मृतक के पिता ने सोनू पुत्र राजदेव, उसके बहनोई वीरेश व एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद किया है। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत लड़की भगाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में लड़की के अगवा करने के मामले में एक महिला भी नामजद कराई गई है। लड़की के अगवा करने की साजिश में इस महिला का अहम रोल बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह महिला लड़की के घर के सामने ही रहती थी। इसी ने आरोपी से लड़की की दोस्ती कर आई थी। साथ ही उससे बातचीत भी कराती थी। अब जब लड़की अगवा हुई तो उसमें भी इस नामजद महिला का पूरा हाथ था। शायद यही वजह है किया मामला तूल पकड़ने के बाद से आरोपी महिला भी घर छोड़कर भागी हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed