फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   crime

पत्नी की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डालकर फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात हुई विवाहिता की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि हत्यारोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। वारदात अंजाम देने के बाद वह अपनी मासूम बेटी को लेकर अपने गांव भाग गया था।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के मुद्रासन गांव निवासी वेद प्रकाश अपनी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी वर्मा व चार साल की बेटी के साथ कुछ महीने से लहरपुर कस्बे के मोहल्ला लवकुश नगर में रहता था। यहां रविवार को उसकी पत्नी रोशनी वर्मा की मौत हो गई थी। मृतका के पिता रामप्रवेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। घटना को लेकर मृतका के पिता रामप्रवेश ने अपने दामाद और दामाद के भाई सर्वेश, संजय, राजू, विवेक, अनुज कुमारी पत्नी सर्वेश को नामजद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी सिलसिलेे में सोमवार को लहरपुर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमवापुर के पास से हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौकेेे पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed