{"_id":"aeb3beb4c42552dba9d851143ff9d15d","slug":"crackers-market-in-raja-college-and-the-gic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा कॉलेज व जीआईसी में पटाखों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा कॉलेज व जीआईसी में पटाखों का बाजार
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजा कॉलेज मैदान व राजकीय इंटर कॉलेज में लगे पटाखा बाजार में खूब रौनक दिख रही है। व्यापारियों का मानना है कि पटाखों में पिछले साल के मुकाबले इस बार कोई खास आइटम नहीं आया पर दाम बीस फीसदी बढ़ गए। कुछ आइटम जिन पर शाहरुख, सलमान, कैटरीना जैसे स्टारों की तस्वीर और नाम हैं जरूर बाजार में नए हैं।
विज्ञापन
जो बच्चों को सबसे ज्यादा लुभा रहे हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर पांच हजार तक के पटाखे मौजूद हैं। सबसे ज्यादा बिक्री पचास रुपये तक के राकेट, चटाई, बम, मिर्चा जैसे आइटम की ही हो रही है। दुकानदार के मुताबिक मंगलवार को पटाखा बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन