फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cousin shot through the window

Sitapur News: चचेरे भाई ने साथी के साथ खिड़की से मारी थी गोली

Sun, 19 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 19 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cousin shot through the window
सीतापुर। घर में सो रहे पिता-पुत्र पर खिड़की से फायरिंग करने के मामले में रविवार को सदरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी पीड़ित का चचेरा भाई है। उसने भूमि विवाद की रंजिश में वारदात अंजाम दी थी। दूसरे आरोपी ने जमीन मिलने के लालच में उसकी मदद की थी।
विज्ञापन

सदरपुर के तुरनी गांव निवासी सुनील कुमार बीती 11 अप्रैल की रात अपने पुत्र अभय (3) के साथ घर के अंदर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात किसी ने खिड़की से उन पर गोली चला दी थी। इससे सुनील व अभय घायल हो गए थे। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने जांच के आधार पर तुरनी अंगेठुआ निवासी रामनरेश और सूरज उर्फ शिवराज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी रामनरेश पीड़ित सुनील का चचेरा भाई है। रामनरेश ने अपने बाबा के भाई के पुत्र बदलू (अविवाहित) व बदलू के भतीजे लक्ष्मीनरायन (अविवाहित) की काफी सेवा की थी। मगर सुनील ने दोनों को बरगलाया और बदलू से चार बीघा जमीन अपने नाम करा ली। इसके साथ ही लक्ष्मीनरायन से अपने नाम वसीयत भी लिखा ली थी। इससे नाराज होकर आरोपी रामनरेश ने सुनील को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रामनरेश ने आरोपी सूरज को कुछ जमीन देने का लालच देकर साजिश में शामिल कर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed