फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cousin shoots young man, referred to Lucknow

Sitapur News: चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Thu, 23 Oct 2025 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cousin shoots young man, referred to Lucknow
एलिया सीएचसी पर घायल का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एलिया सीएचसी पर घायल का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। इलाके के कैमहरा गांव में बुधवार सुबह रास्ते के विवाद में चचेरे भाई ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इलाके के कौरैय्या उदयपुर के मजरा कैमहरा निवासी श्रवण अवस्थी के रामशंकर अवस्थी सगे भाई थे। रामशंकर की मौत हो चुकी है। सुबह रामशंकर के पुत्र अमित खेत जाने के लिए खड़ंजे से होकर गुजर रहे थे। श्रवण खड़ंजे पर झाड़ू लगाकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। श्रवण झाड़ू से अमित की पिटाई करने लगे। इसी बीच अमित के अन्य दो भाई सौरभ व सत्यम अवस्थी भी आ गए और उन्होंने श्रवण को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर श्रवण की पत्नी मीनू, बेटी पल्लवी व बेटा आयुष भी आ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच आयुष घर से तमंचा ले आया और उसने फायर कर दिया। गोली सौरभ (24) की पीठ पर लगी। इससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर श्रवण, पत्नी, बेटी व बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है। सौरभ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के एक टुकड़े को लेकर है विवाद
रामशंकर व श्रवण के पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों के परिवार में जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। रिश्तेदारों की मध्यस्थता के बाद विवाद निपट भी गया था, लेकिन रामशंकर की मौत के बाद श्रवण ने फिर से उस जमीन के टुकड़े पर कब्जा जमा लिया। भतीजों से भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो चुकी है। बताते हैं कि बड़े भतीजे अमित का चयन पुलिस में हो गया था। इस पर श्रवण ने एक शिकायत करके उस पर केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद उसका चयन भी रद्द हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed