फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Couplings broken, Train divided into two parts

कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Mon, 28 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Couplings broken, Train divided into two parts
- फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे मुरादाबाद के ट्रैक पर सोमवार को कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। श्यामनाथ मंदिर के पास क्रॉसिंग पर वैगन रुकने से रास्ता जाम हो गया। सूचना पर रेल महकमे में खलबली मच गई। आननफानन में रोजा से मैकेनिक भेजे गए।
विज्ञापन


उन्होंने क्षतिग्रस्त वैगन को निकालकर ट्रैक बहाल किया। इस दौरान करीब घंटे भर क्रॉसिंग पर जाम लगा रहा। हालांकि, इस घटना से अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। इस बीच लोग जल्दबाजी में वैगन के नीचे से निकलने लगे।
विज्ञापन


मालगाड़ी पंजाब से बिहार के लिए रवाना हुई थी। 42 वैगन की मालगाड़ी चावल व गेहूं से भरी थी। सोमवार को ट्रेन सीतापुर सिटी स्टेशन पहुंचने को थी। करीब साढे़ आठ बजे स्टेशन पहुंचने से पहले श्याम नाथ क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से जुड़े दस वैगन सिटी स्टेशन पहुंच गए। जबकि 32 डिब्बे रेलवे क्रॉसिंग पर ही रह गए। यह देख गार्ड ने ट्रेन चालक व स्टेशन को इसकी खबर की। इस बीच क्रॉसिंग पर यातायात बाधित हो गया। आनन-फानन में सीतापुर सिटी स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर कर्मचारियों को ट्रैक बहाल करने में लगभग एक घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed