फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Couple on a pilgrimage on foot to visit the Jyotirlinga

Sitapur News: ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर दंपती

Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Couple on a pilgrimage on foot to visit the Jyotirlinga
दंपती को सम्मानित करते स्थानीय लोग।
सीतापुर। तीन हजार किलोमीटर से अधिक पैदल यात्रा कर चुके एक नवविवाहित सिंधी जोड़ा रविवार को शहर पहुंचा। समाज के लोगों ने दंपती का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद से निलेश राजानी (25) व पत्नी सोनिया राजानी (23) 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 23 जुलाई से पैदल यात्रा पर निकले हैं। निलेश व सोनिया ने बताया कि 25 जुलाई से अहमदाबाद से यात्रा शुरू की थी। प्रतिदिन लगभग 50 किमी पैदल चलते हैं। बाबा केदारनाथ के दर्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन

दूसरे ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे हैं। 12 अक्तूबर को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। सिंधु एकता मंच के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने शहर में विश्राम की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम नगर कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में दोनों को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर ताराचंद मंगलानी, नरेश डोडेजा, परसराम मंगलानी, सुरेश लेखवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed