{"_id":"6a7cbf815969c3a6030bcd64","slug":"couple-evicted-from-home-staged-a-two-hour-protest-at-semri-intersection-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161967-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दंपती को घर से निकाला, सेमरी चौराहे पर दो घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दंपती को घर से निकाला, सेमरी चौराहे पर दो घंटे प्रदर्शन
Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
दंपती को पीटते लोग
सदरपुर। थाना क्षेत्र के सेमरी में दंपती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को उसके परिजनों और ग्रामीणों ने सेमरी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका और यातायात बहाल कराया गया।
सेमरी निवासी राकेश गुप्ता का पिता अच्छेलाल और दो भाइयों से पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर अच्छेलाल, उनके बेटे राज और आशीष गुप्ता, संजू गुप्ता समेत अन्य लोगों ने घर के बरामदे में राकेश की डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची राकेश की पत्नी को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मंगलवार को पुलिस ने अच्छेलाल, राज, आशीष और आशीष की पत्नी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बिसवां भेजा गया। बुधवार सुबह राकेश को उसकी पत्नी और बच्चों समेत घर से निकाल दिए जाने का आरोप लगाते हुए परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद रेउसा-महमूदाबाद मार्ग स्थित सेमरी चौराहे पर जाम लगा दिया गया। सूचना पर महमूदाबाद एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, नायब तहसीलदार राकेश त्रिपाठी, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष सदरपुर आशुतोष मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर प्रभावी कार्रवाई करने और घर में रहने के लिए हिस्सा दिलाने की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त हुआ।
सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। संपत्ति और घर में हिस्से को लेकर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।