{"_id":"f310188b070126045f62e9fd06c7536c","slug":"couple-cummit-sucide-wife-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने लगाई फांसी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने लगाई फांसी, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। परिवारीजनों की मानें तो किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
थानगांव के सुजातपुर गांव निवासी प्रमोद (26) पुत्र हरिकेशन व उसकी पत्नी सुशीला (24) ने शनिवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। महिला ने साड़ी के पल्लू से जबकि उसके पति ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
इस बीच अचानक घर के लोग मौके पर पहुंच गए। दंपती को फंदे पर लटके देख आननफानन उन्हें नीचे उतारा गया लेकिन तब तक सुशीला की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रमोद की सांसें चल रहीं थीं। तत्काल उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिवारीजनों की मानें तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।