{"_id":"6a4e92940b1a22fdfc06a821","slug":"couple-crossing-the-road-killed-after-being-hit-by-a-motorcycle-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159668-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे दंपती की मौत
Wed, 08 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर। कस्बे में हाईवे पर स्थित डॉक्टर राजा बहादुर सूर्यबक्श सिंह इंटर कॉलेज के पास बुधवार शाम एक दंपती बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कस्बे के महोली गांव निवासी बिट्टी (65) अपने पति मोहर अली (69) के साथ कस्बे दवा लेने आई थीं। कॉलेज के पास दंपती सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सीतापुर मुख्यालय से लखनऊ की तरफ जा रही, एक बाइक की चपेट में दोनों आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण बिट्टी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहर अली जख्मी हो गए। बाइक सवार भी गिर गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को भी मृत घोषित कर दिया है।
बच्ची को बचाने में बाइक सवार घायल
कमलापुर में ही हाईवे पर स्थित थाने के सामने बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। शहर के मोहल्ला इस्मालपुर निवासी साजन (28) अपने साथी महमूदाबाद के महिबनपुर निवासी शेर सिंह के साथ जा रहे थे। एक बच्ची को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।