{"_id":"5ee8f4658ebc3e431c235c65","slug":"corona-report-of-146-people-came-negative-sitapur-news-lko526298169","type":"story","status":"publish","title_hn":"146 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
146 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यापारी की पत्नी को छोड़कर परिवार के सभी सदस्यों समेत 146 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना निगेटिव आई है। इससे अफसरों और लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि व्यापारी की पत्नी की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
हरगांव के तीर्थ वार्ड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सराफा व्यापारी के संपर्क में आई उनकी पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों से लेकर नौकरानी, ड्राइवर आदि 14 लोगों को बिड़ला इंटर कॉलेज में क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। इसके अलावा आंख अस्पताल, कसमंडा, जिला अस्पताल आदि स्थानों से भी सैंपल भेजे गए थे।
मंगलवार दोपहर लखनऊ से 149 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें से तीन सैंपल दोबारा भेजने को कहा गया है। जबकि व्यापारी की पत्नी की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। उनकी रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। इसके अलावा व्यापारी के परिवार के अन्य सदस्यों, नौकरानी, ड्राइवर समेत 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है, इससे सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 146 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन सैंपल दोबारा भेजने को कहा गया है। व्यापारी की पत्नी की रिपोर्ट आने का इंतजार है। वहीं हरगांव के कोरोना संक्रमित सराफा व्यापारी के संपर्क में आए सात और लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। एसीएमओ ने बताया कि मंगलवार को इन सभी का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।