फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   corona patient

दो चिकित्सक समेत 45 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona patient
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार सोमवार को कुछ कम हुई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 45 लोग पॉजिटिव हुए हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक व सीएचसी सिधौली के बाल रोग विशेषज्ञ संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएचसी महमूदाबाद व लहरपुर का एक-एक कर्मी, रजिस्ट्रर ऑफिस महमूदाबाद का एक कर्मी, कोतवाली महमूदाबाद का एक पुलिसकर्मी, चार तहसीलकर्मी महमूदाबाद, तीन लोग बेहमा, एक मोहल्ला बीबीपुर व एक मोहल्ला कैथी टोला महमूदाबाद में पॉजिटिव केस आया है। एसडीएम पीएल मौर्या ने बताया तहसील में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेउसा सीएचसी में एक एंबुलेंस कर्मी समेत तीन कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्र ने बताया ओपीडी मंगलवार को बंद रहेगी। सबसे अधिक चौंकाने वाले रिपोर्ट लहरपुर से आई है। यहां के ढखेरा गांव में एक व पांच साल के दो बच्चे संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा यही के अन्य तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। अधीक्षक ने बताया इन बच्चों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गड़ौसा, खैराबाद, भठ्ठा मोहल्ला महोली, अर्जुनपुर खैराबाद, विजयलक्ष्मीनगर, दुर्गापुरवा, तरीनपुर, सदर बाजार, तामसेनगंज, वीरपुर सुजौला, उमरापुर, खनेवा में पॉजिटिव केस आए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed