फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Corona effect: cultural program canceled at Holi Parikrama fair

कोरोना का असर : होली परिक्रमा मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona effect: cultural program canceled at Holi Parikrama fair
मिश्रिख (सीतापुर)। कोरोना का असर प्राचीन होली परिक्रमा मेला पर भी पड़ ही गया। प्रशासन ने मेले में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। ये कार्यक्रम 14 से 20 मार्च तक होने थे। पौराणिक मेला के इतिहास में पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन

हर साल फाल्गुन माह में महर्षि दधीचि की स्मृति में होली परिक्रमा मेले का आयोजन किया जाता है। नगर पालिका व प्रशासन की देखरेख में होने वाले इस प्राचीन मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। भव्य पंडाल में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विज्ञापन

इसमें ब्रज के लोकगीत, फूलों की होली, दीपदान, भजन संध्या, लोकनृत्य, एक शाम शहीदों के नाम, आल्हा व कवि सम्मेलन आदि के आयोजन होते हैं। अबकी पहली बार दिन में भी कार्यक्रम कराने की रूपरेखा बनाई गई थी। इसमें स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की होली के संग शनिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होनी थी। पंडाल लगाने के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हर कोई बेसब्री से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ होने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कोरोना ने सारी तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया।
प्रशासन की ओर से शनिवार को सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निरस्त करने की घोषणा कर दी गई। यह जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों समेत मेला में दुकान लगाने वाले व्यवसायी मायूस नजर आए। कई व्यवसायी अपनी दुकानें समेटकर पलायन करने लगे हैं।
एसडीएम राजीव पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से सभी सरकारी कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। इसी क्रम में होली परिक्रमा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

सादे समारोह में 22 को होगा समापन
होली परिक्रमा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त होने के बाद समापन 22 मार्च को ही होगा। समापन समारोह भी सामान्य तरीके से कराया जाएगा। प्रशासनिक अमला इसमें अधिक एकत्र करने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed