{"_id":"61ddcf91a3beb3338834e037","slug":"corona-active-cases-exceed-100-sitapur-news-lko6130433125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सक्रिय मामले 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सक्रिय मामले 100 के पार
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सक्रिय मामलों की संख्या अब एक सैकड़ा पार कर गई है। जिले में मंगलवार को 22 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इनमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल हैं। जनवरी में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 दिन से रोजाना केस मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 22 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल हैं। जिसमें 114 लोग होम आइसोलेट है। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों को फोन करके रोजाना हालचाल ले रहा है। मरीजों को दवाइयां भी पहुंचाई जा रही है।
जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 115 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह संक्रमण जनवरी तक अधिक रहेगा। उसके बाद केसों की संख्या कम होने की उम्मीद की जा रही है। जनवरी माह में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
पहले दिन महज 411 ने लगवाई बूस्टर डोज
जनपद में बूस्टर डोज लगवाने की शुरूआत सोमवार को हुई थी। इस दिन 191 हेल्थ केयर वर्कर ने बूस्टर डोज लगवाई। इसके बाद 220 फ्रंटलाइन वर्कर ने डोज ली। लेकिन कोई भी पोलिंग वर्कर व 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।
तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
जनपद में कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जनपदवासी सावधानी बरतें। दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ