{"_id":"6ae63493229cefe6b0078b85","slug":"conveyed-a-message-of-awareness-through-a-street-play-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166798-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश
Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। ब्लॉक के फरीदपुर स्थित द टेंपल स्किल मेें ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेरा युवा भारत व केंद्रीय युवा व खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने युवाओं को माय भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित प्रतियोगिताओं व विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने नशामुक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी अमरेंद्र सिंह चौहान ने कविताओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान नशे के दुष्परिणामों पर आधारित कहानी और नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला चिकित्सालय के किशोर परामर्शदाता कुलदीप शुक्ला और डॉ. आशीष पांडेय ने नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की अपील की। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक गंगासागर वर्मा ने योग के जरिए मन पर नियंत्रण रखने और सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीके बताए।
विज्ञापन
इस दौरान युवाओं ने नशामुक्ति से जुड़े नारे लिखकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन माय भारत स्वयंसेवक आशीष कुमार एवं शिवम वर्मा ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।