{"_id":"675f1f0ab330bbd3e70b4d33","slug":"consumers-struggled-to-register-on-the-portal-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123688-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पोर्टल पर पंजीकरण कराने को जूझते रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पोर्टल पर पंजीकरण कराने को जूझते रहे उपभोक्ता
Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एकमुश्त समाधान योजना के पहले दिन पोर्टल उपभोक्ताओं को परेशान करता रहा। पोर्टल अपडेट न होने से सुबह के समय पंजीकरण नहीं हो सकें। इससे वह घंटों इंतजार करते रहे। दोपहर बाद पोर्टल शुरू हुआ तो सर्वर डाउन हो गया। इससे दिनभर लोग पंजीकरण के लिए जूझते रहे। कर्मचारियों ने भी तमाम प्रयास किए। उसके बाद धीरे-धीरे ही पंजीकरण प्रारंभ हुए।
बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों में शुरू की गई है। पहला चरण रविवार से शुरू हुआ। इसके लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर शिविर लगाए गए थे। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी कि वह आने वाले उपभोक्ताओं के पंजीकरण कर सकें। सुबह करीब 10 बजे महेश सिटी उपकेंद्र पर पंजीकरण करवाने पहुंचे तो उस समय पोर्टल अपडेट नहीं था। कर्मचारी ने बताया कि कुछ देर इंतजार करें। वह एक घंटे तक खड़े रहे।
उसके बाद पोर्टल अपडेट हुआ तो पंजीकरण शुरू हो सका। इसी तरह तमाम उपभोक्ता पंजीकरण करवाने को लेकर काफी परेशान दिखे। जब पोर्टल पर समस्या आई तो कर्मचारियों ने अपने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उसके बाद शासन स्तर को अवगत करवाकर इसे सही करवाया गया। इस दौरान कई बार सर्वर डाउन होने की भी समस्या बनी रही।
विज्ञापन
पुराने सीतापुर से भेजे सिटी उपकेंद्र
काॅमन सर्विस सेंटर पर तो और भी दिक्कत रही। पुराने सीतापुर के एक सेंटर पर खड़े मोहित व उदित करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे। जब पोर्टल नहीं चला तो उन्हें सिटी उपकेंद्र भेज दिया गया। इसी तरह सुदामापुरी इलाके के तमाम उपभोक्ताओं को पंजीकरण के अभाव में दूसरे उपकेंद्र से पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई। इससे दिनभर उपभोक्ता इधर से उधर टहलते रहे।