फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Consumers angry due to power cut

Sitapur News: बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता

Mon, 08 Jul 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Consumers angry due to power cut
महोली(सीतापुर)। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। जिससे लोगों के घरों में विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद से ठप हुई विद्युत आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। नाराज व्यापारियों ने रविवार बड़ागांव चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर के निकट प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई। फिर अचानक बड़ागांव तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर का फेस उड़ गया जिससे 10 मिनट बाद ही फिर से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए मशक्कत करते रहे। अधिकारियों का मानना है कि इंसुलेटर व तार टूट जाने की वजह से आपूर्ति बाधित रही है। इसे दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन के पांच इंसुलेटर ध्वस्त हो गए थे। जिसको लेकर शनिवार देर रात तक कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर इंसुलेटर बदल लिए हैं। एक दो जगह तार टूटे हुए थे उन्हें भी दुरुस्त कर लिया गया है। बड़ागांव चौराहा व तहसील ट्रांसफार्मर में कुछ खामियां आ गई है। जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। शीघ्र आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed