{"_id":"687bdff44fba9a072e01961f","slug":"conspiracy-to-kidnap-for-religious-conversion-hatched-in-jairampur-sitapur-news-c-102-1-stp1002-136695-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जयरामपुर में रची गई धर्मांतरण के लिए अगवा करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जयरामपुर में रची गई धर्मांतरण के लिए अगवा करने की साजिश
Sat, 19 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ के मड़ियांव में धर्मांतरण के लिए एक बच्ची व दो महिलाओं के अपहरण की साजिश नौ जुलाई को जयरामपुर में रची गई थी। पीड़ित युवक ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसने साल को दो माह पहले देखरेख के लिए बुलाया था। यहां आरोपी सलमान ने साली को प्रेम जाल में फंसा लिया। साली को आरोपी के साथ बात करते देखा तो विवाद भी हुआ।
लोकलाज के डर से महिला के परिजनों ने हिदायत देकर आरोपी को जाने दिया। इसके दो दिन बाद महिला अपने पति के पास लखनऊ चली गई। लखनऊ से 13 जुलाई को महिला व उसकी बड़ी बहन, अपनी तीन साल की बच्ची के साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि लोगों ने महिलाओं को सलमान के साथ जाते देखा।
इसके बाद महिला के पति ने मड़ियांव थाने में पत्नी, तीन साल की बच्ची व साली के धर्मांतरण के लिए अपहरण करने का केस सलमान शेख पर दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद सलमान के परिजनों ने महिलाओं के भाई को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने शनिवार को सलमान के पिता हसन अली पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कमलापुर थाने में तहरीर दी है। कमलापुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि धमकाने का मामला है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
भाई की सालगिरह पर नौ जुलाई को महिला आई थी जयरामपुर
धर्मांतरण के लिए अगवा की गईं महिलाएं और आरोपी सलमान एक ही गांव के रहने वाले हैं। कमलापुर के जयरामपुर में महिलाएं 9 जुलाई को अपने भाई की सालगिरह पर आई थीं। महिला के भाई ने बताया कि उस दिन सलमान से बहन को बात करते बहनोई ने देखा। सलमान को समझाया भी गया कि दोनों लोग विवाहित हो, यह सब गलत है। दो दिन बाद महिलाएं लखनऊ चली गईं। वहां से 13 जुलाई को लापता हो गईं। महिलाओं के भाई ने बताया कि सलमान के दिमाग में यह सब प्लानिंग चल रही है इसका अंदाजा ही नहीं था।
धर्मांतरण कराने वाले बड़े रैकेट से कनेक्शन तलाशने में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले को धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े रैकेट से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मड़ियांव पुलिस धर्मांतरण कराने वाले एक चर्चित शख्स का इस मामले से कनेक्शन तलाशने में जुटी है। वादी के मुताबिक आरोपी सलमान के घर आने पर जब उसने टोका तो साली ने उसे अपना दोस्त बताकर बचाव किया। कुछ दिनों से पत्नी व साली इस्लामिक बातों की चर्चा ज्यादा करने लगी थीं।
बृहस्पतिवार रात महिलाओं से हुई थी बात, फिर स्विच ऑफ हो गया मोबाइल
लापता महिलाओं के भाई ने बताया कि 13 जुलाई के बाद से उसकी बहनों का मोबाइल स्विच ऑफ है। वह लगातार नंबर मिला रहा है। उसने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात बहन का मोबाइल ऑन हुआ था, तब उससे बात हुई थी। पूछने पर बहन ने बताया कि उसे नहीं पता वह कहां है। इसके बाद फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।