फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress gave ticket to Vandana Bhargava from Biswan

कांग्रेस ने बिसवां से वंदना भार्गव को दिया टिकट

Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress gave ticket to Vandana Bhargava from Biswan
सीतापुर। जिले में कांग्रेस की पहली सूची में बिसवां से टिकट पाने वाले अभिनव राजा भार्गव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह उनकी मां को टिकट मिला है। इस तरह जिले में अब तक कांग्रेस ने छह महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों को लेकर जिले में सबसे पहले जो सूची जारी की थी, उसमें सदर से शमीना शफीक और बिसवां से अनिभव राजा भार्गव को टिकट दिया था। इसके बाद अन्य सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट दिया गया। इन सबके बीच रविवार को पार्टी की ओर से एक और सूची जारी की गई, जिसमें कांग्रेस के बिसवां प्रत्याशी अभिनव राजा भार्गव का टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन

उनकी जगह पर उनकी मां वंदना भार्गव को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों की माने तो राजा भार्गव का नाम वोटर लिस्ट में न होने की वजह से बदलाव किया गया है। अब तक कांग्रेस की ओर से जिले में उतारे गए प्रत्याशियों में छह विधानसभा सीटों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने सेवता से आशीष प्रताप सिंह को उतारा
सीतापुर। बसपा ने रविवार को एक और विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इसके साथ आठ सीटों पर बसपा के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। एक सीट अभी बाकी है। बहुजन समाज पार्टी ने सदर, महोली, हरगांव, मिश्रिख, बिसवां, महमूदाबाद, हरगांव की सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया था, जबकि सेवता और सिधौली में प्रत्याशी नहीं उतारे गए थे। रविवार को पार्टी ने सेवता से आशीष प्रताप सिंह को टिकट दिया है। अब सिधौली में प्रत्याशी उतारना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed