फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cold wave and melting life

Sitapur News: शीतलहर व गलन से ठिठुरी जिंदगानी

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
cold wave and melting life
सीतापुर। जिले में सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से शुक्रवार को भी शीत लहर व गलन बनी रही। जिससे जन जीवन प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड से दिन भर लोग कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन

ठंड से राहत पाने को लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया। हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत महसूस हुई। लेकिन बर्फीली हवाएं परेशान करती रहीं। शाम होते ही कोहरा व गलन फिर सताने लगी। न्यूनतम पारा 4 डिग्री पर स्थिर रहा।
विज्ञापन

सर्दी के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। शु्क्रवार की सुबह कोहरे व शीतलहर की चपेट में रही। तेज सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। काफी देर तक सूरज बादलों के पीछे दुबका रहा। जिससे ठंड का प्रकोप बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि साढ़े ग्यारह बजे के बाद बादलों को चीरकर खिली धूप की गर्माहट ने राहत पहुंचाई। धूप का आनंद लेने के लिए हर कोई निकलकर छतों पर और बाहर लॉन में पहुंच गया। लेकिन दिन भर 5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बफीर्ली हवा धूप में भी परेशान करती रही। शाम गहराते ही गलन फिर से सताने लगी।

कोहरा भी छा गया। जिससे लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed