फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Conditions at Navodaya improved following the DM's strict measures.

Sitapur News: डीएम की सख्ती के बाद सुधरे नवोदय के हालात

Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Conditions at Navodaya improved following the DM's strict measures.
सीतापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरापुर में छात्रों के आक्रोश के बाद रविवार को व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। विद्यालय में साफ-सफाई करके पानी की व्यवस्था ठीक करवाई गई।
विज्ञापन


दो दिन पहले बाथरूम में पानी न आने सहित अन्य समस्याओं को लेकर छात्र आंदोलित हो गए थे। अपने आप को एक कमरे में बंद करके नो डीएम नो टॉक की परची फेंकी थी। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर तत्काल विद्यालय पहुंचे थे और छात्रों की मांगें मानते हुए तत्काल कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को यहां पर तेजी से व्यवस्थाओं में सुधार किया गया। पंखे, वाटर कूलर, ग्राउंड की साफ-सफाई सहित विद्यालय की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शेष आवश्यक कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed