{"_id":"6a8b4c326f5577c8c5007647","slug":"silver-and-cash-looted-from-bullion-trader-sitapur-news-c-102-1-slko1037-162631-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सराफा व्यापारी से लूटी चांदी व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सराफा व्यापारी से लूटी चांदी व नकदी
Mon, 24 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामपुर कलां क्षेत्र में रविवार को दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी को बदमाशों ने घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले सराफा व्यापारी को पीटकर घायल कर दिया और उसके बाद ढाई किलो चांदी और नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मौके से डायल 112 को सूचना दी। घायल को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बाबूपुर निवासी रमेश निगम की सरैया में सराफा की दुकान है। रविवार शाम करीब छह बजे रमेश दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे। जाननगर मोड़ और केसरीपुर के बीच पीछे से आए दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। रमेश घायल होकर वहीं गिर पड़े। बदमाश बैग लेकर भाग गए।
व्यापारी के अनुसार बैग में करीब डेढ़ किलो चांदी और 900 रुपये की नकदी सहित कुछ जरूरी कागजात भी थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रमेश निगम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश प्रताप मौके पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।