फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   25 typhoid patients found at the Jan Arogya Mela.

Sitapur News: जन आरोग्य मेले में टाइफाइड के 25 मरीज मिले

Mon, 24 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
25 typhoid patients found at the Jan Arogya Mela.
सीतापुर। इस समय टाइफाइड तेजी से फैल रहा है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 3870 मरीजों ने प्राथमिक इलाज करवाया। इस दौरान 25 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। इन सभी को दवा देते हुए आराम करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से मरीज पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे तक केंद्रों में भीड़भाड़ बनी रही। इसके बाद सन्नाटा पसर गया। इस दौरान बुखार, जुकाम, खांसी व पेट दर्द के मरीज सबसे अधिक पहुंचे।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कई दिन तक बुखार आने पर जांच करवाने की सलाह दी। जांच में 25 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। ये मरीज कई दिन से बुखार से परेशान थे। दवा खाने के बाद आराम तो मिल जाता था, लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से बुखार आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि इस समय वायरल तेजी से फैल रहा है। वायरल के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। मरीजों का इलाज किया गया। संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।
--------
पीएचसी सकरन में 22 ने कराया इलाज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में रविवार को आयुष चिकित्सक डॉ. भंडेल ने कुल 22 मरीजों का इलाज कर दवाइयां दीं। इनमें चर्म रोग के छह, पेट रोग के दो, शुगर रोग के दो, सांस रोग के तीन व बुखार के आठ मरीज शामिल रहे। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार, स्टाफ नर्स शशिकांति व आशा रेखा वाजपेयी आदि मौजूद रहीं।

...........
पीएचसी इंद्रौली में देखे गए 42 मरीज
पीएचसी इंद्रौली में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डाॅ. दिव्या मिश्रा ने 42 मरीज देखे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार से पीड़ित रहे। चार मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इलाज कराने आईं गौरी व शांति ने बताया कि बुखार की शिकायत है। चिकित्सक ने जांच कर दवाई दी है। आदित्य व पवन भी बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनको दवा देते हुए आराम करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed