फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM Yogi can hold public meeting tomorrow

सीएम योगी कल कर सकते हैं जनसभा

Mon, 27 Sep 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi can hold public meeting tomorrow
सिधौली के गांधी विद्यालय में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर निरीक्षण करते डीएम-एसपी। - संवा - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में आ सकते हैं। वह सिधौली के गांधी मैदान पर एक जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को डीएम और एसपी ने गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों को लेकर मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम योगी के बुधवार को जिले में आने के संभावित कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई। शाम को डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह सिधौली के गांधी मैदान पर पहुंचे। वहीं पर हेलीपैड बनाया जाएगा। इसको लेकर जगह आदि का निरीक्षण डीएम व एसपी ने किया।
विज्ञापन

सुरक्षा से लेकर कई अन्य जरूरी पहलुओं पर अफसरों से चर्चा की। इसके बाद डीएम व एसपी ने कॉलेज परिसर में पहुंच कर वार्ता की। अफसरों के आदेश के बाद खराब मौसम के बीच नगर पंचायत कर्मियों ने मैदान पर सफाई के साथ हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने एडीएम रामभगत तिवारी, एएसपी एनपी सिंह, एसडीएम संतोष कुमार राय, एसीएमओ सुरेंद्र कुमार शाही, सीओ यादुवेंद्र यादव आदि के साथ बैठक कर तैयारियों की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed