फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM will inaugurate the schemes today

सीएम आज योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate the schemes today
बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते डीएम-एसपी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सिधौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कई सरकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर डीएम व एसपी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तैयारी करते रहे। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम देर शाम बुधवार को जिला सूचना अधिकारी की ओर से जारी किया गया। संभावित दौरे को लेकर दो दिनों से अफसर सिधौली में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर सरकारी मशीनरी तैयारियों में लगी रही। डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह सिधौली पहुंचे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया। वहां पर अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने मातहतों को ब्रीफ कर सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी तय कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे सिधौली के गांधी महाविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। उसके बाद एक घंटे के कार्यक्रम में वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वह लखनऊ लौट जाएंगे। इस दौरान सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में चार एएसपी, 14 सीओ, 26 थानेदार, 150 हेड कांस्टेबल, 300 सिपाही, ढाई कंपनी पीएसी तैनात की गई है। एएसपी और सीओ कई गैर जिलों से आए हैं। सीएम सिक्योरिटी की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर जांच की। टीम मौके पर डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed