{"_id":"6aa6f47aef355a2cb208e5eb","slug":"classrooms-and-barracks-to-be-built-at-a-cost-of-48-lakh-sitapur-news-c-102-1-slko1052-163817-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 48 लाख से बनेंगे क्लास रूम और बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 48 लाख से बनेंगे क्लास रूम और बैरक
Mon, 14 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। 27वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की सुविधा के लिए शासन ने निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो क्लास रूम और परिवहन शाखा में आरक्षी चालकों के विश्राम के लिए एक बैरक का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 48 लाख रुपये खर्च होंगे।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 27वीं वाहिनी पीएसी में जवानों के प्रशिक्षण के लिए क्लास रूम की कमी है। इसे पूरा करने के लिए दो नये क्लास रूम बन जाने से प्रशिक्षण कार्य सुचारु रूप से हो सकेगा। दो क्लास रूम 28 लाख से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, परिवहन शाखा में तैनात आरक्षी चालकों के लिए विश्राम की उचित व्यवस्था नहीं है। ड्यूटी के बाद उन्हें परेशानी होती है। नई बैरक बनने से उन्हें आराम करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। बैरक के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन द्वारा पीएसी जवानों की सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।