फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City's renowned iron trader Arpit Jain goes missing, missing report filed

Sitapur News: शहर के प्रतिष्ठित लोहा व्यापारी अर्पित जैन लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
City's renowned iron trader Arpit Jain goes missing, missing report filed
लापता व्यापारी अर्पित जैन। - फोटो : लापता व्यापारी अर्पित जैन।
सीतापुर। शहर कोतवाली के मोहल्ला लोहारबाग निवासी लोहा व्यापारी अर्पित जैन (35) बुधवार से लापता हैं। उनका मोबाइल फोन बंद है और कोई भी सुराग नहीं लग पा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित लोहा व्यापारी के अचानक लापता होने की सूचना पर पुलिस व एसओजी सक्रिय हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। लोहारबाग निवासी अनिल जैन के अनुसार उनके पुत्र अर्पित जैन (35) लोहा व्यापारी हैं। अर्पित का एक ऑटोमोबाइल शोरूम भी है। बुधवार सुबह 11 बजे अर्पित मात्र आधे घंटे में आने की बात कहकर अपने लोहारबाग स्थित प्रतिष्ठान से निकले थे। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए तो दुकान के कर्मचारियों को शंका हुई। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार उनकी दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर आखिरी बार अर्पित से बात हुई थी। इसके बाद उनके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। परिजनों ने आसपास काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर अनिल जैन ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार देरशाम तक अर्पित का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed