फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City roads are shaky, risky journey

शहर की सड़कें जर्जर, जोखिम भरा हुआ सफर

Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
City roads are shaky, risky journey
सीतापुर में घंटाघर से दुर्गापुरवा जाने वाला मार्ग जर्जर। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर के सड़कें अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। पहले से ही सड़कों की हालत खराब थी, उसके बाद अमृत योजना ने इसे और भी खराब कर दिया है। इसकी वजह से दिन से लेकर रात तक राहगीर इन सड़कों पर निकलते समय जूझते रहते हैं। कई वाहन सवार भी अनियंत्रित होकर गिरकर जख्मी हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका इन सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे राहगीरों का जर्जर सड़कों से निकलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

शहर में सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। लेकिन नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहा है। इसकी हकीकत शहर की सड़कें बयां कर रहीं हैं। इस समय शहर की 20 से अधिक सड़कें पूरी तरह उबड़ खाबड़ हैं। किसी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है तो किसी सड़क में जलभराव होने से वह टूट चुकी है। इसके बाद अमृत योजना ने इनकी सूरत और भी अधिक बिगाड़ कर रख दी है। पाइप लाइन डालने के बहाने पूरी सड़क को ही खोद दिया गया।
विज्ञापन

उसके बाद सही तरीके से मिट्टी का पटान नहीं किया है। इससे सड़क के ऊपर मिट्टी पड़ी हुई है। इससे फिसलकर वाहन सवार घायल हो रहे हैं। अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इससे राहगीरों का इन जर्जर सड़कों पर निकलना किसी भी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर से दुर्गापुरवा मार्ग बदहाल
शहर के घंटाघर से दुर्गापुरवा को जाने वाली सड़क बहुत ही खराब हो गई है। पहले से ही यह सड़क खराब थी। उसके बाद अमृत योजना के तहत यहां पर पाइप लाइन डाली गई। जिसकी वजह से पूरी सड़क को ही खोद दिया गया है। उसके बाद सही तरीके से मिट्टी का पटान नहीं किया गया है। अब यह चलने लायक नहीं है। इससे रोजाना निकलने वाले राहगीर जूझते रहते है।
सूचना विभाग की ओर का मार्ग जर्जर
एसपी आफिस की तरफ से सूचना विभाग को आने वाला मार्ग भी अमृत योजना का शिकार हो गया है। अमृत योजना के तहत यहां के लोहारबाग पार्क में ट्यूबवेल की बोरिंग की गई है। इसके कारण करीब 10 दिन पहले सड़क खोदकर पाइप डाली गई थी। उसके बाद सड़क को उबड़ खाबड़ तरीके से ही डाल दिया गया है। इसके कारण लोगों का निकलना बहुत ही दुश्वार हो रहा है।

मॉडर्न स्कूल की ओर वाली सड़क खराब
सुमित्रा मॉडर्न स्कूल की ओर जाने वाला मार्ग भी बहुत ही खराब हो चुका है। काफी समय से इसकी मरम्मत न होने से जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। इनके बीच से होकर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर हर समय आवागमन बना रहता है। रोजाना लोग गिरते हुए निकलते रहते है। कई बार वाहन भी पलट चुके है। इससे लोगों को बहुत दिक्कतें आ रही है।
शहर की जिन सड़कों की हालत खराब है, उनको सही कराया जा रहा है। अमृत योजना से कुछ सड़कें खराब हुई हैं। इसको लेकर जल निगम को पत्र लिखा जा चुका है।
- गुरु प्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed