फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chinese Rakjies are missing from market

बाजार से गायब हैं चाइनीज राखियां

Wed, 26 Jul 2017 11:39 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 26 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chinese Rakjies are missing from market

भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व करीब आते ही बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर अलग-अलग कीमतों की आकर्षक और डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं। खास यह कि इस बार बाजार से चाइनीज राखियां गायब हैं।

विज्ञापन


शहर के लालबाग, घंटाघर, आंख अस्पताल मार्ग, स्टेशन रोड इलाके में राखियों का बाजार सज गया है। बाल हनुमान, बाल गणेश, छोटा भीम, छुटकी की वाली राखियां बच्चों को काफी लुभा रही हैं। राखी की दुकान सजाए महेंद्र व बबलू दीक्षित ने बताया कि बाजार में पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां हैं।
विज्ञापन


पांच रुपये में धागे से बनी राखी है जबकि 10 रुपये में रेशमी और सूती धागों के राखियां हैं। इसके अलावा 20 से 40 रुपये तक फैंसी डोरियां भी मिल रही हैं। महंगी राखियों में 50 से लेकर 100 रुपये में मोतियों और स्टोन से पिरोई गई राखियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टेशन, जीआईसी चौराहा, चुंगी चौराहा, सिविल लाइंस आदि इलाकों में भी रंगबिरंगी राखी दुकानें ग्राहकों को खूब लुभा रहीं हैं।   दुकानदार कामता व प्रमोद ने बताया कि पॉकेट के मुताबिक आकर्षक राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों को लुभाने के लिए स्पाइडरमैन, बाल हनुमान, बाल गणेश, छोटा भीम, छुटकी की वाली राखियां भी हैं।


राखी विक्रेताओं ने इस बार चाइनीज राखियों से तौबा कर ली है। दुकानदारों के मुताबिक चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार को देखते हुए चाइनीज माल बेचना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ज्यादातर दुकानदार भी चाइनीज राखी बेचने के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed