फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chill in the morning, relief from sunshine during the day

Sitapur News: सुबह रही ठिठुरन, दिन में धूप खिलने से राहत

Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chill in the morning, relief from sunshine during the day
सरोजनी वाटिका पार्क में मस्ती करती महिलाएं। - फोटो : सरोजनी वाटिका पार्क में मस्ती करती महिलाएं।
सीतापुर। जिले में बुधवार सुबह ठिठुरन से बेहाल लोगों ने धूप खिलने से राहत महसूस की। धूप के असर से दिन भर शहर में चहल पहल नजर आई। तेज सर्द हवाओं का प्रकोप दिन भर बना रहा। सूरज ढलने पर गलन फिर बढ़ने लगी। शाम गहराते ही गलन से कंपकंपाते लोग हीटर व अलाव के पास बैठने को मजबूर हो गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह-शाम गलन का प्रकोप बना रहेगा। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से हवा में घुली ठंडक का असर यहां महसूस हो रहा है। यही वजह है कि दिन में धूप खिलने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार सुबह भी धुंध के बीच गलन का असर रहा। ठिठुरते लोगों को सुबह साढ़े आठ बजे धूप निकलने पर राहत मिली। धूप सेंकने लोग घर की छतों व बाहर लॉन में पहुंच गए। मौसम खुलने पर लोगों ने सामान्य दिनचर्या शुरू की तो शहर में चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

हांलाकि, धूप के बीच भी आठ किमी प्रति घंटे की गति से चली सर्द हवा मुसीबत बढ़ाती रही। तेज सर्द हवा का असर यह रहा कि धूप की गर्माहट भी तापमान पर कोई असर नहीं डाल सकी। पारा मंगलवार की तरह ही स्थिर बना रहा। शाम गहराने पर गलन से कंपकंपाते लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक धूप खिलने पर भी फिलहाल गलन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed