फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   children showed talent in sports

खेलकूद में बच्चों ने दिखाया हुनर

Wed, 20 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
children showed talent in sports

खैराबाद ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार को आरएमपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित की गई। यहां बच्चों ने दौड़, खोखो व कबड्डी में भाग लिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य केबी श्रीवास्तव ने किया। सौ मीटर की बालक जूनियर वर्ग की दौड़ में दुर्गेश प्रथम, मोहित द्वितीय व मनीष तृतीय रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार दो सौ मीटर की दौड़ में अंकित प्रथम, अर्जुन द्वितीय व बृजेश तृतीय रहे। चार सौ मीटर की दौड़ में गजराज प्रथम, छोटेलाल द्वितीय व दिनेश तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला फेंक में अर्जुन प्रथम, कुलदीप द्वितीय व सुमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में अकबरपुर स्कूल प्रथम व परसेहरा द्वितीय रहा।

बालक वर्ग में अकबरगंज प्रथम व कासिमपुर द्वितीय रहा। प्राथमिक विद्यालय की कबड्डी में अकबरगंज प्रथम व टेढ़वा चिलौला द्वितीय रहा।

 खोखो (बालक) जूनियर वर्ग में अकबरगंज प्रथम व तरीनपुर द्वितीय रहा। प्राथमिक विद्यालय की सौ मीटर बालिका दौड़ में आकांक्षा प्रथम, मोहिनी द्वितीय व संतोषी तृतीय रही।

 दो सौ मीटर की दौड़ में चित्रा प्रथम, शांति द्वितीय व संतोषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पचास मीटर की दौड़ में शांति प्रथम, मोहिनी द्वितीय व अंकिता तृतीय रही।

 बालिका सौ मीटर की जूनियर में सोनिया प्रथम, रीमा द्वितीय व पल्लवी तृतीय रही। दो सौ मीटर में धन्नावती प्रथम, उजमा द्वितीय, मांशी व पूनम वर्मा तृतीय रही।


चार सौ मीटर की दौड़ में पल्लवी प्रथम, धन्नावती द्वितीय व पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में धनवती प्रथम, मंजू द्वितीय व रुबी तृतीय रही।

प्राथमिक विद्यालय की कबड्डी में सरैया सानी प्रथम व परसेहरा द्वितीय रहा। जूनियर बालिका खोखो में तरीनपुर प्रथम व अकबरगंज द्वितीय रहा। इस मौके पर बीईओ प्रमोद पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed