{"_id":"616f1255f14e9358e7373b10","slug":"child-dies-of-fever-one-admitted-sitapur-news-lko600776171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्चे की मौत, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्चे की मौत, एक भर्ती
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई। तीन बच्चे बुखार के चलते चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए है। इन बच्चों की इलाज के बाद सेहत में सुधार हो रहा है।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को खैराबाद इलाके के मंसूरपुर निवासी लकी को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद लकी की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि लकी को पहले प्राइवेट चिकित्सालय में दिखाया गया था।
वहां पर इलाज के बाद कोई फायदा नहीं हुआ। इससे लकी की मौत हो गई। बुखार के चलते इमलिया सुल्तानपुर इलाके के पसैनका निवासी मयंक को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या 21 पहुंच गई है। इन बच्चों की इलाज के बाद सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि भर्ती बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इस समय वायरल के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब मौसम में बदलाव हो रहा है। इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।