{"_id":"63406ee2f296b1554d1435d4","slug":"child-dies-due-to-fever-20-people-suffer-sitapur-news-lko6518229164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्चे की मौत, 20 लोग पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्चे की मौत, 20 लोग पीड़ित
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। इलाके के अकोहरा गांव में बुखार के चलते एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव में 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के न पहुंचने से लोग परेशान हैं।
अकोहरा गांव निवासी रामबहादुर के पुत्र सितांशु (4) की मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनके पुत्र सितांशु को दो दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार शाम हरदोई के गोपामऊ के प्राइवेट क्लीनिक से दवाई लेकर आया था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
वहीं, गांव के ही श्यामबिहारी, रमेश, रामलाल, रामबहादुर, राजबहादुर, तारा, रुचि, कमलेश, राधिका, राजवीर, सारिका, सुषमा, कुसमा, शालिनी व उत्कर्ष सहित 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। यह लोग प्राइवेट व झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अकोहरा गांव में बुखार फैलने की जानकारी नहीं है। अगर लोग बुखार से परेशान हैं तो शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर दवाई वितरित की जाएगी।