फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chief Secretary said, Sitapur model of hostel will be implemented in the state

Sitapur News: प्रदेश में लागू होगा छात्रावास संवारने का सीतापुर मॉडल

Fri, 07 Apr 2023 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Apr 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary said, Sitapur model of hostel will be implemented in the state
नैमिष में पूजन करते मुख्य सचिव।
सीतापुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अभ्युदय योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से जन सहयोग से तैयार किए गए डिजिटल क्लास रूम और डिजिटल लाइब्रेरी का जायजा लिया। जीआईसी परिसर में ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस छात्रावास को भी जिला प्रशासन ने जनसहयोग से तैयार किया है। मुख्य सचिव ने डीएम से कहा कि छात्रावास और डिजिटल क्लास रूम का प्रजेंटेशन बनाकर दें, ताकि सभी जिलों के डीएम को इसी तर्ज पर कार्य करने के निर्देश दिए जा सकें।
विज्ञापन


डिजिटल क्लास रूम का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव को यहां इतिहास की पढ़ाई होती मिली। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कमिश्नर डाॅ. रोशन जैकब और डीएम अनुज सिंह से यहां की पढ़ाई के तौर-तरीके के बारे में जाना। दोनों अफसरों ने बताया कि यहां जो कुछ पढ़ाया जाता है उसे रिकॉर्ड किया जाता है। रिकॉर्ड किए गए अंश यूट्यूब पर अपलोड कर दिए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी इन्हें बार-बार देबें और सुन सकें। इससे विद्यार्थियों को याद भी जल्द हो जाता है। अगर कोई छात्र उस दिन क्लास में नहीं आ पाता है तो वह संबंधित विषय यूट्यूब पर देख सकता है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने इसके बाद छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्था से वह गदगद दिखे। उन्होंने छात्रावास की दीवारों पर प्रेरणादायी चित्र और स्लोगन लिखवाने के निर्देश डीएम को दिए। डीएम ने उन्हें बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी, डिजिटल क्लास और छात्रावास का कायाकल्प जन सहयोग से कराया गया है। इसमें कई अधिकारियों ने भी वृहद स्तर पर निजी स्तर से सहयोग किया है। इस पर मंडलायुक्त और डीएम को मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनसहयोग से कराए गए इन कार्यों का प्रजेंटेशन बनवा दें। अगले सप्ताह की समीक्षा बैठक में वह इसे सभी जनपदों के डीएम और सीडीओ को दिखाएंगे, ताकि अन्य जनपदों में भी इस तरह का काम कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान गन्ना और आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, सीडीओ अक्षत वर्मा, डीआईओएस राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण को असाधारण बनाने का माहौल देता है विद्यालय
कमलापुर में शिवनाडर फाउंडेशन की ओर से संचालित विद्या ज्ञान स्कूल का निरीक्षण करने के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सीतापुर की तरह बस्ती में भी फाउंडेशन का विद्यालय है। यहां के माहौल से पता चलता है कि कैसे किसी साधारण विद्यार्थी में प्रतिभा विकसित कर उसे असाधारण बनाया जाता है। यहां के विद्यार्थी विदेश में शिक्षा के लिए चयनित होते हैं, तो आईआईटी और आर्मी में भी कॅरिअर बनाते हैं। उन्होंने डीएम अनुज सिंह को निर्देश दिए कि आसपास के विद्यालय कैसे शिवनाडर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट से लाभान्वित हो सकते हैं, इस पर एक विशेष रिपोर्ट तैयार कर भेजें।

मैंने पढ़ी है... सबको पढ़नी चाहिए
राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अनूप कुमार तिवारी ने मुख्य सचिव का स्वागत करते हुए उन्हें एक पुस्तक भेंट की। किशोर कुणाल की पुस्तक अयोध्या रिविजिटेड को देखकर मुख्य सचिव ने कहा कि किताब पढ़ी है और सबको पढ़नी चाहिए। किशोर कुणाल को अपना मित्र बताते हुए मुख्य सचिव ने प्रधानाचार्य को पुस्तक वापस कर दी।


पुरखों की याद में ऐसे ही काम होने चाहिए
डिजिटल लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खंड विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी की मुख्य सचिव ने तारीफ की। दरअसल गतवर्ष पितृ पक्ष में बीडीओ ने अपने पिता की स्मृति में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव डीएम और सीडीओ को दिया था। इस प्रस्ताव पर दोनों अफसरों ने सहमति दी थी। इसको लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि पुरखों की याद में ऐसे ही जनकल्याण के काम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed