फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CHC Superintendent

सीएचसी अधीक्षक समेत 22 का वेतन रोका

Thu, 26 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
CHC Superintendent
सीतापुर। आयुष्मान भारत योजना में लापरवाही बरतना सीएचसी अधीक्षकों को महंगा पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सभी 19 सीएचसी अधीक्षक, डीपीएम, बीसीपीएम व एचईओ सहित 22 का दिसंबर माह का वेतन रोक दिया है। इससे इन अफसरो में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज किया जाएगा। इसके लिए सभी लाभार्थियों के पास गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सभी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने इलाके के 100 लाभार्थियों का सीएचसी के माध्यम से निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। सभी सीएचसी पर निशुल्क तरीके से गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अतिरिक्त रूप से 25 रुपये देने होंगे। लेकिन अधीक्षकों ने इस निर्देश को दरकिनार कर दिया। वह गोल्डन कार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे है।

इस पर सीएमओ ने 19 सीएचसी अधीक्षक, डीपीएम, बीसीपीएम, एचईओ का दिसंबर माह का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है जब तक प्रगति सही नहीं होगी वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed