{"_id":"592db1514f1c1b780cbdafb7","slug":"change-of-municipality-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका-पंचायतों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका-पंचायतों की बदलेगी सूरत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 30 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मजदूर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पालिका और पंचायतों की सूरत बदलेगी। इसके लिए जर्जर सड़कें बनेंगी और नालियों का निर्माण होगा। पेयजल के संसाधन भी दुरुस्त किए जाएंगे। मार्ग प्रकाश व्यवस्था भी चकाचक होगी।
विज्ञापन
ये सभी कार्य अवस्थापना निधि से कराए जाएंगे। इस पर 2.10 करोड़ बजट व्यय होगा। इसके लिए प्रशासन ने निकायों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीतापुर जनपद में 11 निकायें हैं।
इनमें छह पालिका और पांच पंचायतें शामिल हैं। यहां की शहरी जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पालिका-पंचायतें विभिन्न मदों से विकास कार्य कराती हैं। चालू वित्तीय बरस में शहरी निकायों की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने तकरीबन सवा दो करोड़ बजट पालिका और पंचायतों को अलॉट किया है।
विज्ञापन
यह रकम अवस्थापना निधि से दी गई है। इस बजट से पालिका और पंचायतों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। जलनिकासी के लिए नाला और नालियों का निर्माण होगा। पेयजल व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
इसके अलावा मार्ग प्रकाश व्यवस्थाओं को ठीक कराने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इस पर 2 करोड़ 10 लाख 91 हजार 343 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी कार्य कराने के लिए जिला प्रशासन ने यहां की सभी पालिका और पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। निकायों के प्रस्तावों पर जिलाधिकारी अपनी मुहर लगाएंगी। मंजूरी मिलने के बाद पालिका व पंचायत में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।