फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chakratirtha illuminated by 2,100 lamps on Sawan Purnima

Sitapur News: सावन पूर्णिमा पर 2100 दीपों से जगमग हुआ चक्रतीर्थ

Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chakratirtha illuminated by 2,100 lamps on Sawan Purnima
सावन पूर्णिमा पर 2100 दीपों से जगमग हुआ चक्रतीर्थ -
नैमिषारण्य। सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर शु्क्रवार देर शाम चक्रतीर्थ को 2100 दीपों से सजाया गया। इससे पूरा चक्रतीर्थ जगमगा उठा। इसके बाद सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति द्वारा अष्टकोणीय आरती आयोजित की गई। श्रीहनुमान गढ़ी ज्येष्ठ महंत बजरंग दास की ओर से अपनी माता की पुण्य स्मृति में यह दीपोत्सव कराया गया। उन्होंने आचार्यों और पुरोहितों, बटुकों को अंग वस्त्र व दक्षिणा दी।आरती से पहले चक्रतीर्थ के प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार से चक्रतीर्थ का पूजन कराया। प्रधान पुजारी ने हनुमान गढ़ी के महंत को अंगवस्त्र भेंट किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed