{"_id":"61c20e787c5a3203e9688ea4","slug":"centers-will-be-decided-soon-for-board-exams-sitapur-news-lko61001754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए जल्द तय होंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए जल्द तय होंगे केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जल्द ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। जिले स्तर से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस ने जनपद के 394 विद्यालयों का डाटा लॉक कर दिया है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
2022 में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। शासन के निर्देश पर एसडीएम की अध्यक्षता में प्रत्येक तहसील पर एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने अपने तहसील के कॉलेजों का भौतिक सत्यापन किया था। इस सत्यापन के दौरान वहां पर मौजूद सुविधाओं को परखा था।
इन सुविधाओं की गोपनीय रिपोर्ट डीएम के माध्यम से डीआईओएस को सौंपी थी। डीआईओएस ने जनपद के 394 कॉलेजों का सत्यापन ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। अब इस डाटा को लॉक कर दिया गया है। अब शासन स्तर से इस जानकारी के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर विद्यालयों का डाटा लॉक कर दिया गया है। अब शासन स्तर से केंद्र तय किए जाएंगे।