फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   celebration of kanya pujan

Sitapur News: नवमी पर हवन-पूजन के बाद कराया कन्या भोज

Mon, 07 Apr 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
celebration of kanya pujan
सीतापुर। चैत्र नवरात्र की नवमी पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन किया। हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा दी। पूरे नवरात्र का उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन नवमी पर व्रत का पारण किया। नैमिष तीर्थ के मां ललिता देवी मंदिर में नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शहर के आलमनगर स्थित दुर्गा मंदिर, सिटी पावर हाउस के सामने स्थित संतोषी माता मंदिर, पराग डेयरी के पास काली माता मंदिर और पंजाबी धर्मशाला के मां दुर्गा मंदिर के अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने महामाई के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासना कर मन्नतें मांगीं। चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन होने से हवन और कन्या भोज का क्रम मंदिरों से लेकर घरों तक में दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

घरों में स्थापित कलश के साथ नवरात्र भर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। नैमिषारण्य के ललिता देवी मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। हवन कुंड में आहुतियां डालीं। कन्या भोज कराते हुए दक्षिणा दी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भगवान शंकर ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से सिद्धिओं को प्राप्त किया था। मां सिद्धिदात्री श्रद्धालुओं की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनरी ओढ़ाकर कन्याओं का किया पूजन
खैराबाद। भूलनपुर स्थित प्राचीन मां गौरी देवी मंदिर में चल रही नवदिवसीय भागवत कथा रविवार को महागौरी की आरती हवन तथा भंडारे के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से कन्या भोज का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष बेबी गुप्ता तथा पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्त ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया। भोजन कराते हुए दक्षिणा दी। यहां के हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु, एसओ अनिल सिंह, पूर्व सांसद राजेश वर्मा, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता आदि ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed