फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CBI seeks details ration allocation

सीबीआई ने मांगा राशन आवंटन ब्यौरा

Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
CBI seeks details ration allocation
सीबीआई - फोटो : DEMO Pics

जनपद में वर्ष 2004 में हुए राशन घोटाले की जांच की आंच अब बेसिक शिक्षा विभाग तक पहुंच गई है। घोटाले की जांच पड़ताल में जुटी सीबीआई ने वर्ष 2004 से 2006 में स्कूलों को आवंटित राशन का ब्यौरा मांगा है। हालांकि यह जानकारी केवल रेउसा, बिसवां व मिश्रिख विकासखंड से मांगी गई है। बीएसए ने तीनों बीईओ को जल्द जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मालूम हो कि जनपद में वर्ष 2004 में राशन घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। अब तक कई बार सीबीआई पूर्ति विभाग व कोटेदारों से पूछताछ कर चुकी है। अब जांच की सुई बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ घूम गई है।
विज्ञापन


कारण यह है कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूलों में भोजन बनवाया जाता है, जिसमें राशन केंद्र सरकार की तरफ से मिलता है। इस राशन का वितरण कोटेदारों के माध्यम से होता है। कोटेदारों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने रेउसा, मिश्रिख व बिसवां विकासखंड के स्कूलों को दिए गए राशन की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी वित्तीय वर्ष 2004-05 व 2005-06 की है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई पहले ही इन ब्लॉकों से स्कूलों को आवंटित राशन की जानकारी प्राप्त कर चुकी है। अब बेसिक शिक्षा विभाग से इसलिए जानकारी मांगी जा रही है, ताकि पता चल सके कि शासन की तरफ से कितना राशन मिला है। फिर उसके बाद कितना वितरण हुआ और कितने अनाज का घोटाला किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed