{"_id":"5703fc6c4f1c1b3035c811dc","slug":"caught-three-thousand-liters-of-kerosene","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार लीटर केरोसिन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार लीटर केरोसिन पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
टायर पंचर होने के बाद भी लड़का नहीं थमा
- फोटो : डेलीमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने नगर पालिका के नूरपुर वार्ड में दो दुकानों पर छापा मार तीन हजार लीटर केरोसिन बरामद किया। यह केरोसिन कालाबाजारी के लिए रखा गया था। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए व्यापारियों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नगर पालिका महमूदाबाद के नूरपुर वार्ड में काफी समय से अवैध रूप से केरोसिन बिक्री होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। मंगलवार दोपहर एसडीएम को मुखबिर ने केरोसिन को अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना दी थी। इस पर एसडीएम ने पुलिस के साथ नूरपुर वार्ड में अय्यूब की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
यहां पर अधिकारियों को दो दुकानों में 25 ड्रम मिले। इनमें 15 ड्रम केरोसिन से भरे व 10 खाली ड्रम मिले। इसके अलावा केरोसिन निकालने को आधा कटा ड्रम, मशीन, पाइप व लीटर आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली महमूदाबाद में केरोसिन के अवैध कारोबारी के खिलाफ तहरीर दी है तथा बरामद सामान को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि केरोसिन की कालाबाजारी करने वाले अय्यूब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है।