{"_id":"6293bbb8be303e0a150f4bdf","slug":"cattel-sitapur-news-lko63284646","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किसानों ने पशुओं को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज किसानों ने पशुओं को किया बंद
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर मोहद्दीनपुर में रविवार को नाराज किसानों ने आवारा पशुओं को ग्राम बरगदहा चौराहे पर बने एक अर्ध निर्मित मकान में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस व तहसील को सूचना दी। इसके बावजूद मौके पर कोई अफसर नहीं पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर मोहद्दीनपुर में आवारा पशुओं से किसान बहुत परेशान हैं। रात दिन फसल बचाने के बाद भी मौका पाकर आवारा पशु फसलों को चट कर देते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना कि गन्ने की फसल को आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं, जिससे नाराज होकर भारी संख्या में किसान गांव में जमा हुए और करीब 30 से अधिक पशुओं को पकड़कर ग्राम बरगदहा के एक अर्ध निर्मित मकान में बल्ली लगाकर बंद कर दिया।
ग्रामीणों की मांग है कि इन आवारा पशुओं के आतंक से किसानों को मुक्ति दिलाई जाए। पशुओं को बंद किए जाने की तहसील को जानकारी होने के बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा।