फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case on three MLA Rampal closer

विधायक रामपाल के करीबी समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 29 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case on three MLA Rampal closer
क्राइम

सपा से निकाले गए बिसवां विधायक रामपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके करीबियों पर भी प्रशासन शिकंजा कस रहा है। रविवार को रेउसा इलाके के गोविंदापुर गांव में सरकारी राशन न मिलने और राशन की कालाबाजारी के आरोपोें में जांच के बाद बिसवां विधायक के करीबी तौकीर अहमद उर्फ अल्लन व कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


गोविंदापुर गांव में राधेश्याम के नाम से सरकारी गल्ले की दुकान है। सूत्र बताते हैं कि कोटे का राशन विधायक रामपाल यादव के करीबी तौकीर अहमद उर्फ अल्लन आदि की देखरेख में बांटा जाता था। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम बिसवां से शिकायत की थी, कि कोटेदार राशन नहीं बांटता है। इस पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी से मामले की     जांच कराई। 
विज्ञापन


जांच में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम के आदेश से कोटेदार राधेश्याम, तौकीर अहमद उर्फ अल्लन व साकिर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विदित हो कि इससे पहले राइस मिल समेत रामपाल के कई करीबियों के ठिकानों पर भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इस कार्रवाई से रामपाल के कई करीबी डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed