फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case against three for tying the center in-charge with a pillar

केंद्र प्रभारी को खंभे से बांधने पर तीन के विरुद्ध केस

Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case against three for tying the center in-charge with a pillar
महमूदाबाद (सीतापुर)। नवीन गल्ला मंडी में केंद्र प्रभारी को खंभे से बांधने वाले तीन किसान नेताओं के विरुद्ध मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। उधर, संगठन के पदाधिकारियों के हिरासत में होने की सूचना पाकर कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान नेताओं को रिहा करने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी स्थित साधन सहकारी लिमिटेड सदरपुर एवं मंडी महमूदाबाद के केंद्र प्रभारी रामप्रकाश यादव से राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों का शुक्रवार को धान की तौल कराने को लेकर विवाद हो गया। किसान यूनियन के जिला सचिव रामधार वर्मा, ब्लॉक पहला अध्यक्ष शिवकुमार व हरिनाम ने कई दिनों से धान नहीं तौलने का आरोप लगाते हुए केंद्र प्रभारी को गमछे से खंभे से बांध दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम, सीओ व कस्बा इंचार्ज ने केंद्र प्रभारी के बंधन खुलवाते हुए यूनियन के तीनों पदाधिकारियों समेत अन्य को कोतवाली ले आए। केंद्र प्रभारी ने रामधार, शिवकुमार व हरिनाम के विरुद्ध धान क्रय केंद्र पर दंगा करने, टोकन व स्टॉक रजिस्टर समेत क्रय पंजिका फाड़ने, खंभे में बांध कर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा पल्लेदारों द्वारा छुड़वाने के प्रयास पर उनसे भी मारपीट करने की तहरीर दी। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यूनियन के पदाधिकारियों के हिरासत में होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। यूनियन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर तीनों लोगों को रिहा करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर लखनऊ मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च कर शिकायत की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली गेट पर पीएसी भी तैनात कर दी गई है। सीओ के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed