फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Carpet exports fell

Sitapur News: दरी का निर्यात 75 फीसदी घटा, कारोबारी मायूस

Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Carpet exports fell
खैराबाद (सीतापुर)। ईरान और इस्राइल के युद्ध से सीतापुर का दरी कारोबार खासा प्रभावित हुआ है। विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर में 75 फीसदी तक गिरावट आई है। सीजफायर के बाद भी दरी कारोबार पटरी पर नहीं लौट सका है। इससे दरी निर्यातक और कारोबारी चिंतित हैं।
विज्ञापन


सीतापुर का दरी उद्योग एक जिला एक उत्पाद में शामिल है। यहां दरी बनाने की छोटी-बड़ी 40 इकाइयां हैं। करीब दो लाख बुनकर और आठ एक्सपोर्टर इस कारोबार से जुड़े हैं। कारोबार में मंदी से इनके सामने परिवार की जीविका चलाने का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन




दरअसल, यहां का 90 फीसदी दरी कारोबार विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर पर निर्भर है। जर्मनी, फ्रांस इटली, पुर्तगाल, पोलैंड, यूक्रेन, स्पेन समेत यूरोपीय 44 देशों में यहां से दरी निर्यात की जाती हैं। सबसे ज्यादा दरी का निर्यात अमेरिका मे होता है। पहले रूस-यूक्रेन युद्ध ने दरी कारोबार को प्रभावित किया। फिर अमेरिका के पिछले दिनों टैरिफ लगाने से दरी उद्योग में ठहराव आ गया। अब ईरान और इस्राइल की जंग ने यहां के दरी उद्योग की कमर तोड़ दी है। हालत ये है कि बुनकर अब दरी का काम छोड़कर अन्य क्षेत्रों में काम तलाशने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिका में ग्राहकों के साथ मीटिंग करनी पड़ी कैंसिल

खैराबाद दरी उद्योग स्टाॅलियन होम फैशन के एक्सपोर्टर सुनील मिश्र बताते हैं कि गत 22 जून को अमेरिका जाने की टिकट बुक कराई थी। अमेरिका के कई ग्राहकों के साथ मींटिंग थी। करोड़ों के आर्डर की डील भी होनी थी। ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से टिकट कैंसिल करनी पड़ी, दरअसल अमेरिका की इस युद्ध मे इंट्री से ग्राहकों ने मीटिंग टाल दी थी।





ईरान-इस्राइल युद्ध ने बढ़ा दी मुसीबत

खैराबाद-मछरेहटा मार्ग पर स्थित रग्स आई एनसी कंपनी के संचालक व एक्सपोर्टर प्रदीप दीक्षित कहते हैं कि दरी उद्योग पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहा था। वैसे तो मेरा ज्यादा कारोबार यूरोपीय देशों से चल रहा है। इधर, ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से इसका खासा असर कारोबार पर देखने को मिल रहा है। दरी के विदेशी ग्राहकों ने ऑर्डर देने कम कर दिए हैं।








अमेरिका ने जुलाई तक लगाया टैरिफ



हफिजिया आर्ट एंड क्राप्ट प्राईवेट लिमिटेड कंम्पनी के संचालक व दरी निर्यातक हाफिज मोहम्मद अकरम ने बताया कि दरी का एक बड़ा खरीदार अमेरिका है। अमेरिका ने पिछले दिनों टैरिफ लगाया तो वहां के दरी खरीदने वाले ग्राहक असमंजस में पड़ गए। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि टैरिफ का कारोबार पर किस तरह और कितना असर पड़ेगा। इसलिए अमेरिकी ग्राहकों ने आर्डर रोक दिए हैं। जुलाई तक टैरिफ लगाया है, कारोबारी जुलाई बीतने का इंतजार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed