{"_id":"6633fa55f1de2d151608bf44","slug":"car-collides-with-tree-mr-dies-four-companions-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-113179-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ से टकराई कार, एमआर की मौत, चार साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ से टकराई कार, एमआर की मौत, चार साथी जख्मी
Fri, 03 May 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 May 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग जख्मी हो गए। वहीं एक युवक की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग एमआर थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मानपारा गांव के पास हाईवे पर लखनऊ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताते हैं कि शायद चालक को अचानक नींद आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे में मुरादाबाद निवासी हिमांशु (28) की मौत हो गई। वह मौजूदा समय में लखनऊ मेें एसजीपीजीआई के समीप रहता था। उसके साथ रायबरेली के थाना सदर निवासी आदर्श यादव (27), अनुज पांडेय (24), आदित्य सिंह (26), संदीप (28) बुरी तरह से जख्मी हो गए।
पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि वह कंपनी की एक मीटिंग में नैनीताल गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। सभी एक कंपनी के एमआर हैं। हिमांशु पीजीआई के पास रहकर काम करता था। एसओ कृष्णबली सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।