{"_id":"6248962e2b5be12c4377e850","slug":"car-collided-with-a-bull-and-fell-into-the-pond-sitapur-news-lko6243160188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराकर तालाब में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से टकराकर तालाब में गिरी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे पर सांड से टकरा गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती और तीन बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के मोहल्ला खदरा निवासी अजीत सिंह भदौरिया (35) अपनी पत्नी नीतू सिंह (33), तीन बच्चों के साथ शुक्रवार देर रात कार से लखीमपुर से लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच सिधौली कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे पर जतौरा गांव के पास कार अचानक एक सांड़ से टकरा गई। हादसे बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे तालाब में जा गिरी।
तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घर से बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से कार सवार दंपती समेत पांचों लोगों को बाहर निकाला। सभी घायल थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से नीतू को निजी अस्पताल ले गए हैं।